■ चेतावनी : इस वेबसाइट पर प्रकाशित मेरी समस्त रचनाएँ पूर्णतः मौलिक हैं एवं इन पर मेरा स्वत्वाधिकार एवं प्रतिलिप्याधिकार ℗ & © है अतः किसी भी रचना को मेरी लिखित अनुमति के बिना किसी भी माध्यम में किसी भी प्रकार से प्रकाशित करना पूर्णतः ग़ैर क़ानूनी होगा । रचनाओं के साथ संलग्न चित्र स्वरचित / google search से साभार । -डॉ. हीरालाल प्रजापति
Thursday, March 16, 2017
Wednesday, March 15, 2017
Monday, March 13, 2017
होली मुक्तक : मुझे चुमकार होली में ॥
रहूँगा मैं नहीं तैयार खाने
मार होली में ॥
लगा फटकार निसदिन पर मुझे चुमकार
होली में ॥
तू मुझसे दूर रहले साल भर भी
मत मुझे तक तू ,
लगा कस – कस गले मुझको मगर हर
बार होली में ॥
न जाने क्या हुआ मुझको अरे इस
बार होली में ?
मैं चंगा था यकायक पड़ गया बीमार
होली में ॥
हसीना इक मैं जैसी चाहता था
सामने आकर ,
लगी करने जो मेरा एकटक दीदार
होली में ।
हमेशा ही रहा करता हूँ मैं तैयार
होली में ॥
अगर चाहे तो तू तेरी क़सम इस
बार होली में ॥
बहुत लंबी , बहुत चौड़ी , बहुत ऊँची गिरा दे
वो –
हमारे दरमियाँ है जो खड़ी दीवार
होली में ॥
भले काँटों का ही पहना तू लेकिन
हार होली में ॥
दिखावे को ही कर लेकिन फ़क़त कर
प्यार होली में ॥
शराबों के नशे कितनी पियूँ चढ़कर
उतर जाते ,
मुझे अपनी निगाहों की पिलादे
यार होली में ॥
-डॉ. हीरालाल प्रजापति
Sunday, March 12, 2017
ग़ज़ल : 230 - पूछना तुम तीन होली में ॥
उसका मन इस बार हम बन दीन होली में ॥
दान ले लेंगे या लेंगे छीन होली में ॥
श्वेत हों या श्याम हों ; कितने भी हों बेरंग ,
करके रख देंगे उन्हे रंगीन होली में ॥
जिनको गुब्बारा फुलाने में भी हो पीड़ा ,
उनसे बजवाएँँगे नचने बीन होली में ॥
उस हृदय की पीठिका में है शपथ हमको ,
होके दिखलाएँँगे कल आसीन होली में ॥
हारते आए जो कल तक देखना तुम कल ,
जीत का फहराएँगे हम चीन होली में ॥
कब किसी रंगोत्सव में हम तनिक रत हों ,
पर रहें सच सर्वथा लवलीन होली में ॥
हम उन्हे रँगकर रहेंगे चाहे वो आएँ ,
सूट पहने या कि बस कोपीन होली में ॥
कोई प्रश्न हमसे करे चिढ़ जाते हैं हम पर ,
एक दो क्या पूछना तुम तीन होली में ॥
( चीन = झण्डा , कोपीन = लँगोट
)
-डॉ. हीरालाल प्रजापति
Thursday, March 9, 2017
ग़ज़ल : 229 - कटवा दूँ पैर
कब तक कि तेरी याद में आँखों को नम रखूँ ?
तू खुश है मुझ से दूर तो क्यों मैं भी ग़म
रखूँ ?
मेरे सिवा भी तेरे हैं दो एक और अगर ,
फिर क्या बुरा जो मैं भी दो अपने सनम रखूँ
?
कोई भी दर हो जिससे उठा दे कोई मुझे ,
कटवा दूँ पैर पर न वहाँ फिर क़दम रखूँ ॥
चाहे जरूरतों से ज़ियादा न हो मगर ,
सामाँ ज़रूर एक भी उससे न कम रखूँ ॥
मज़्बूरियाँ कुछ ऐसींं कि अब एक हाथ में ,
बंदूक , दूसरे में चमकती क़लम रखूँ ॥
हालात ने ही मोम को लोहा बना दिया ,
हूँ काँच फिर भी हीरा कतरने का दम रखूँ ॥
-डॉ.
हीरालाल प्रजापति
Sunday, March 5, 2017
ग़ज़ल : 228 - जाम–ए–शराब
तुम सा न कोई बाग़ में है
दूसरा गुलाब सच ॥
तुम दिन का आफ़्ताब रात का
हो माहताब सच ॥
मैं जब नशे में इश्क़ के
हूँ चूर-चूर तो भला ,
फिर कैसे ले लूँ हाथ में मैं जाम-ए-शराब सच ?
पढ़ने समझने से ही इल्म हो हमें मगर ग़ज़ब ,
उनको हो रखने भर से हाथ में ज़रा किताब सच ॥
वैसे तो चाहता हूँ उनको मैं फ़क़त करूँ मना ,
मज़्बूरियाँ हैं उनको बोलने की ‘ जी जनाब ‘ सच ॥
दिखने के रेगज़ारे थार ओ सहारा वो दरअस्ल ,
झेलम औ’ व्यास , रावी औ’ सतलज औ' हैं चनाब सच ॥
क्या ओढ़नी मैं सर की तेरे क्या दुपट्टा सीने का ,
तैयार हूँ मैं बनने तेरे पाँव की जुराब सच ॥
करता हूँ तुझसे पूछ मत मैं ठीक-ठीक कितना प्यार ?
झूठा लगेगा तुझको जो भी दूँगा मैं हिसाब सच ॥
( आफ़्ताब =सूर्य , माहताब =चंद्रमा , इल्म =ज्ञान , फ़क़त =केवल , रेगज़ारे
थार ओ सहारा =थार और सहारा मरुस्थल , जुराब =जुर्राब ,मोजा )
-डॉ. हीरालाल प्रजापति
Wednesday, March 1, 2017
ग़ज़ल : 227 - भूनता है तलता है ॥
कोई कछुआ तो कोई सिंह समान चलता है ॥
कोई शीशे सा कोई बर्फ़ सा पिघलता है ॥
हस्ति के आगे क्या पिपीलिका है पर सोचो ,
सूर्य है सूर्य वैसे दीप भी तो जलता है ॥
कोई पाहन हथौड़ी , छैनी से बने मानव ,
कोई साँचों में गल के देवता में ढलता है ॥
है सुनिश्चित जब अंत तो महान मृत्युंजय -
जाप कितने भी तुम करालो ये न टलता है ॥
कोई खाए सँभल-सँभल के चल के भी ठोकर ,
और खा-खा के कोई ठोकरें सँभलता है ॥
जग हुआ उलटा शेर अब पका रहे सब्ज़ी ,
बैल खाने को माँस भूनता है तलता है ॥
सत्य रहता सड़क पे ज्यों अवैध संतति हो ,
और युवराज सा महल में झूठ पलता है ॥
एक फिरता है नंगा कड़कड़ाती सर्दी में ,
दूजा मौसम में लू के कंबल ओढ़ चलता है ॥
( हस्ति = हाथी , पिपीलिका = चींटी )
-डॉ. हीरालाल
प्रजापति
Subscribe to:
Posts (Atom)
मुक्तक : 948 - अदम आबाद
मत ज़रा रोको अदम आबाद जाने दो ।। हमको उनके साथ फ़ौरन शाद जाने दो ।। उनसे वादा था हमारा साथ मरने का , कम से कम जाने के उनके बाद जाने दो ...






