■ चेतावनी : इस वेबसाइट पर प्रकाशित मेरी समस्त रचनाएँ पूर्णतः मौलिक हैं एवं इन पर मेरा स्वत्वाधिकार एवं प्रतिलिप्याधिकार ℗ & © है अतः किसी भी रचना को मेरी लिखित अनुमति के बिना किसी भी माध्यम में किसी भी प्रकार से प्रकाशित करना पूर्णतः ग़ैर क़ानूनी होगा । रचनाओं के साथ संलग्न चित्र स्वरचित / google search से साभार । -डॉ. हीरालाल प्रजापति
Friday, June 16, 2017
Monday, May 29, 2017
ग़ज़ल : 233 - कुछ टेढ़े , कुछ कुबड़े
पहले ही बौने थे कुछ ; कुछ टेढ़े , कुछ कुबड़े ॥
औंधे मुँह गिरकर हो बैठे लूले औ’ लँगड़े ॥
प्यार था उनसे हमें बेइंतहा सचमुच ,
बेसबब करते रहे उनसे मगर झगड़े ॥
फूलों पे गिरकर भी कोई कट सका हम भी ,
आरियों , तलवारों
पे गिरकर हुए टुकड़े ॥
नाव ने हमको डुबोने में कसर कब की ,
हम किनारे आए तिनका दाँत से पकड़े ॥
हम थे भूखे हमने पहले रोटियाँ चाहीं ,
बाक़ी नंगे चिल्ला-चिल्ला मर गए कपड़े ॥
हम भी बुनना सीख लेते जाल भी लेकिन ,
क्या करें हम आदमी थे ; थे नहीं मकड़े ॥
चढ़ गया हम पर मुलम्मा इक टिकाऊ सा ,
ज़िंदगी से इस क़दर हम हैं गए रगड़े ॥
-डॉ. हीरालाल प्रजापति
Saturday, April 22, 2017
ग़ज़ल : 232 - मीर के दीवान बिकते हैं ?
कहीं पर रात में आधी ; सजे अरमान बिकते हैं ॥
कहीं पर दिन दहाड़े मौत के सामान बिकते हैं
॥
ख़रीदें ज्यों लतीफ़ों की किताबें लोग हाथों
हाथ ,
नहीं क्यों दाग़ , ग़ालिब , मीर के दीवान बिकते हैं ?
कहीं पर लोग लोगों की बचा देते हैं जाँ यों
ही ,
कहीं अपनों के अपनों पर किए एहसान बिकते हैं
॥
हवा मुँहमाँगी क़ीमत पे वहाँ बिकती है लेकिन
मुफ़्त,
अगरबत्ती , इतर , क़ाफ़ूर औ’ लोबान बिकते हैं ॥
अगर लग जाएँ ऊँची बोलियाँ तो फिर जहाँ में
सच ,
याँ अच्छे अच्छों के हाँ दीं , ज़मीर , ईमान बिकते हैं ॥
( लतीफों
= चुटकुलों , दीवान = एक विशिष्ट प्रकार का
ग़ज़ल संग्रह , इतर = इत्र , क़ाफ़ूर = कपूर
, दीं = धर्म )
-डॉ. हीरालाल प्रजापति
Sunday, April 16, 2017
ग़ज़ल : 231 - ख़ुश बहुत ख़ुश आए दिन
ख़ुश
वो मुझको यों हमेशा ही रुला के होते हैं ॥
राधिका
को कृष्ण ज्यों झूला झुला के होते हैं ॥ 1 ॥
याद
तेरी जो न आए तो मैं रो पड़ता हूँ याँ ,
सब
जहाँ ख़ुश बेवफ़ाओं को भुला के होते हैं ॥ 2 ॥
अपने
पैरों को वो मेरे आँसुओं की धार से ,
ख़ुश
बहुत ख़ुश आए दिन टप-टप धुला के होते हैं ॥ 3 ॥
सामने
ही वो मेरे ; मेरे रक़ीबों को बड़े ,
प्यार
से पास अपने ख़ुश हक़ से बुला के होते हैं ॥ 4 ॥
मैं
तो जल उठता हूँ तब क़ागज़ सा जब अपना मुझे ,
हाथ वो मर्ज़ी से अपनी ख़ुश छुला के होते हैं ॥ 5 ॥
अपने
पत्थर के पहाड़ों को हमेशा ही बड़े ,
ख़ुश
मेरे सर पे वो रख-रख कर ढुला के होते हैं ॥ 6 ॥
ख़ुद
को सोने के हमेशा बाँट रखकर औ’ मुझे ,
बाँझ
मिट्टी के डलों से ख़ुश तुला के होते हैं ॥ 7 ॥
मेरी
नींदों के लिए वो जागते हैं तब कहीं ,
ख़ुश
मुझे सब रात लोरी गा सुला के होते हैं ॥ 8 ॥
-डॉ.
हीरालाल प्रजापति
Friday, March 24, 2017
डॉ.हीरालाल प्रजापति का '' कविता विश्व ''
डॉ. हीरालाल प्रजापति का काव्य-पाठ
Dr.Hiralal Prajapati , Itarsi ( MP)
https
https://youtu.be/9chy6APy354
https://youtu.be/9chy6APy354
Sunday, March 19, 2017
Friday, March 17, 2017
Subscribe to:
Posts (Atom)
मुक्तक : 948 - अदम आबाद
मत ज़रा रोको अदम आबाद जाने दो ।। हमको उनके साथ फ़ौरन शाद जाने दो ।। उनसे वादा था हमारा साथ मरने का , कम से कम जाने के उनके बाद जाने दो ...






